कटकमदाग: यूरोप में नौकरी दिलाने के नाम पर कटकमदाग के युवकों से ठगे ₹1.80 लाख, कोतवाली में पीड़ितों ने दिया आवेदन
दुबई में इलेक्ट्रिशियन की नौकरी करने वाले दो दोस्तों को जालसाज ने यूरोप में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 1.80 लाख रुपये की ठगी कर ली। बैंक खाते की डिटेल निकलवाने के बाद पीड़ित ने गुरुवार को कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया। कुछ युवकों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। झारखंड के हजारीबाग जिले के कटकमदांग थाना क्षेत्र के नन्हानरसिंह गांव निवासी है।