कटकमदाग: पंचमुखी मंदिर से प्रातः आवाज ने कावेरियों के लिए निशुल्क यात्रा को लेकर बस को किया रवाना
प्रातः आवाज की ओर से सावन के इस पावन महीने में 120 कावेरियों को निशुल्क बोल बम ले जाने का मुहिम चलाया जा रहा है। इस कार्यक्रम के तहत रविवार को शाम 4 बजे 50 कावेरियो को निशुल्क भेजा गया। प्रातः आवाज के सीइओ हेमंत कुमार ने भगवा झंडा दिखाकर बस को रवाना किया। बोल बम जाने वालो में विकास कुमार, पप्पू कुमार, विशाल कुमार, वासुदेव खुराना इत्यादि लोग शामिल थें।