मोतिहारी: किसानों के मुद्दे को लेकर राजद के किसान प्रकोष्ठ के द्वारा पटना में राजभवन घेराव हेतू राजद नेताओं का जत्था रवाना
किसानों के मुद्दे को लेकर तेजस्वी यादव के निर्देश पर राजद के किसान प्रकोष्ठ के द्वारा पटना में राजभवन घेरने का आह्वान किया गया है। इसको लेकर मोतिहारीं से भी बड़ी संख्या में राजद नेता पटना के लिए रवाना हुए हैं।राजद के किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार उर्फ मंटू यादव के नेतृत्व में राजद नेता कार्यकर्ता और किसानों का जत्था मोतिहारी से पटना के लिए रवाना.