डिंडौरी: नूनखान गांव में क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच खेला गया, शहपुरा विधायक ने विजेता टीम को किया सम्मानित
डिंडोरी जिले के नूनखान गांव में क्रिकेट टूर्नामेंट का शहपुरा और मिंगड़ी की टीम के बीच फाइनल मैच खेला गया जहां मिंगडी की टीम शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता बनी। गौरतलब है की शहपुरा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे रविवार शाम लगभग 4:00 बजे कार्यक्रम में पहुंचे और विजेता टीम मिंगड़ी को ₹25000 और उपविजेता टीम शहपुरा को ₹12000 की नगद राशि और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया ।