बाजपुर न्यूज
सैनी समाज समेत कई गांवों में भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए लोग, यशपाल आर्य ने मंदिर-गुरुद्वारों के लिए की घोषणाएं
बाजपुर। नेता प्रतिपक्ष एवं क्षेत्रीय विधायक यशपाल आर्य के क्षेत्र भ्रमण के दौरान शुक्रवार को कई गांवों में लोगों ने भारतीय जनता पार्टी छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान आर्य ने विभिन्न मंदिरों, गुरुद्वारे और मार्ग निर्माण के लिए आर्थिक सहयोग की घोषणाएं भी कीं।
ग्राम सभा नमूना दूधिया कॉलोनी में जय सिंह के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में सैनी समाज के सैकड़ों लोगों ने भाजपा छोड़कर यशपाल आर्य के नेतृत्व में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। यहां मंदिर निर्माण के लिए दो लाख रुपये देने की घोषणा की गई। इसके बाद नमूना भट्टपुरी में आयोजित कार्यक्रम में भी सैनी समाज के सैकड़ों लोगों ने कांग्रेस का दामन थामा। यहां मंदिर के लिए पांच लाख रुपये की घोषणा की गई। दियोहरी में भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए लोगों के बीच मंदिर के लिए डेढ़ लाख रुपये तथा मार्ग निर्माण के लिए सहयोग की घोषणा की गई। टांडा महमूद बेदी फार्म पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने नेता प्रतिपक्ष का जोरदार स्वागत किया। यहां गुरुद्वारे के लिए पांच लाख रुपये की घोषणा की गई। वहीं गंगापुर में मंदिर के लिए तीन लाख रुपये देने की घोषणा की गई। महोली जंगल में आयोजित भोज के दौरान मंदिर के लिए दो लाख रुपये तथा देवराज फार्म में भी मंदिर के लिए आर्थिक सहयोग की घोषणा की गई। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष किसान कांग्रेस हरेंद्र सिंह लाडी, विधायक प्रतिनिधि डीके जोशी, ब्लॉक अध्यक्ष पवन शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष सत्यवान गर्ग, जय सिंह, ठाकुर राणा, विनोद सैनी, अमर सैनी, रमेश सैनी, कोमल सैनी, रामप्रसाद सैनी, मुख्तियार सिंह, गुरमीत सिंह, गुरचरण सिंह, गुर्जर सिंह, निर्मल सिंह, सुखवंत सिंह, परवेज अहमद, चमन सिंह, बलबीर सिंह, हरविंदर सिंह, गुरविंदर सिंह, सोनी, मनीराम, वीर सिंह, शेर सिंह, जीत सिंह, हरभजन सिंह, रामचंद्र, डॉ. सतपाल सिंह, बाबू सिंह, बचन सिंह, सूरज सिंह, श्याम सुंदर, गुरमीत सिंह समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद रहे।