ऊन: शामली के टोडा गांव में 24 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुराल वालों पर हत्या का आरोप
Un, Shamli | Jun 14, 2026 शनिवार की रात ऊन तहसील क्षेत्र के गांव टोडा में 24 वर्षीय विवाहित पूजा का शव ससुराल में मृत अवस्था में मिला। पति सन्नी घर पर नहीं मिला। शामली के मोहल्ला पंसारियान से पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल वालों पर गला घोटकर हत्या का आरोप लगाया है। रविवार को पुलिस कार्यालय शामली से बताया गया कि प्रकरण में झिंझाना पुलिस द्वारा कार्यवाही की जा रही है।