नानपारा: रुपईडीहा नाले में मिली कोडीन युक्त सिरप की एक ट्राली खाली शीशियाँ, स्थानीय लोगों ने प्रतिबंध लगाने की मांग की
रुपईडीहा। नेपाल सीमा से सटे रुपईडीहा कस्बे में एनएच-927 पर चल रहे नाला सफाई अभियान के दौरान शुक्रवार को बड़ी संख्या में कोडीनयुक्त कफ सिरप की खाली शीशियां मिलीं। इससे सीमावर्ती क्षेत्र में नशे के बढ़ते कारोबार पर सवाल खड़े हो गए हैं। इन शीशियों ने औषधि प्रशासन व संबंधित विभागों की कार्यशैली को लेकर स्थानीय लोगों के बीच नई बहस छेड़ दी है।