हरिद्वार: डकैती कांड में शामिल बदमाश को हरियाणा के यमुनानगर से गिरफ्तार कर लाई हरिद्वार पुलिस, अब तक कुल तीन गिरफ्तारी
रानीपुर मोड़ पर हुए डकैती कांड में शामिल एक बदमाश को हरिद्वार पुलिस हरियाणा के यमुनानगर से गिरफ्तार कर लाई। अब तक डकैती कांड में शामिल तीन बदमाशों की गिरफ्तारी की जा चुकी है और एक बदमाश पुलिस मुठभेड़ में मारा जा चुका है। गिरफ्तार अमन कंबोज के कब्जे से 13500 की नगदी और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है। उसे डकैती कांड के 50 हजार मिले थे बाकी बाद में दिए जाने थे।