प्रतापगढ़: जिला कलेक्टर ने ग्रामीण सेवा शिविर का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
प्रतापगढ़, राज्य सरकार के ग्रामीण सेवा शिविर-2026 के तहत पंचायत समिति सुहागपुरा की ग्राम पंचायत लाम्बाडाबरा में सोमवार को आयोजित सेवा शिविर का जिला कलेक्टर शुभम चौधरी ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिला कलेक्टर ने विभिन्न विभागों की ओर से दी जा रही सेवाओं, शिविर में प्राप्त आवेदनों तथा उनके निस्तारण की प्रगति की समीक्षा की। उन्ह