नईसराय: केंद्रीय मंत्री ने मढ़ी गांव पहुंचकर सब स्टेशन का लोकार्पण किया, अजलेश्वर में मृत बच्चों को दी श्रद्धांजलि
ग्वालियर चंबल संभाग का सर्वागीण विकास ही मेरा लक्ष्य है। शिक्षा, स्वास्थ्य और मूलभूत सुविधाओं के मामले में इस क्षेत्र का कोई भी व्यक्ति अछूता न रहे इसका वह पूरा प्रयास करते हैं। यह बात केंद्रीय दूरसंचार और पूर्वोत्तर राज्य विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मढ़ी महिदपुर गांव में बिजली सब स्टेशन का लोकार्पण करते हुए कही। सांसददोपहर 1 बजे मढ़ी गांव पहुंचे।