कुल्लू जिला के बंजार ब्लॉक में सिविल सप्लाई कॉर्पोरेशन द्वारा भेजे गए खाद्य तेल में 12 के बजाय निकल रहा 11 लीटर तेल। गत माह खाद्य नागरिक आपूर्ति निगम के गोदामों से डिपुओं पर आ रहे कम राशन की शिकायत डिपो संचालक समिति ने सरकार व विभाग से की थी उसके उपरांत निदेशक खाद्य नागरिक आपूर्ति व एम डी खाद्य नागरिक आपूर्ति निगम ने निगम के गोदाम इंचार्जों को डिपो धारकों को तोल कर राशन देने के कड़े आदेश जारी किए थे, बावजूद इसके गोदामों से डिपुओं पर कम राशन आने का सिलसिला ज़ारी है।