मोहम्मदगंज: कोयल नदी का जलस्तर घटा, भीम बराज से 16,916 क्यूसेक पानी छोड़ा गया
मोहम्मदगंज। ऊपरी जलग्रहण क्षेत्र में हुई भारी बारिश के बाद शुक्रवार को कोयल नदी में आई बाढ़ की स्थिति अब धीरे-धीरे सामान्य होने लगी है। नदी का जलस्तर घटने के साथ ही भीम बराज से पानी के डिस्चार्ज में भी कमी की गई है। सोमवार को बराज के पांच गेट खोलकर कोयल नदी में 16,916 क्यूसेक पानी प्रवाहित किया जा रहा था।