कुशलगढ़: पिता के तानों से नाराज बेटे ने 7 दोस्तों संग की हत्या, शव को फंदे पर लटकाया; 5 गिरफ्तार, 2 फरार
कुशलगढ़ थाना क्षेत्र में पिता की हत्या के मामले का पुलिस ने रविवार को खुलासा किया। जांच में सामने आया कि मृतक के नाबालिग बेटे ने ही अपने 7 दोस्तों के साथ मिलकर पिता की हत्या की थी। पुलिस ने नाबालिग को डिटेन करने के साथ 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि वारदात में शामिल 2 आरोपी अभी फरार हैं। मामला कुशलगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव का है।