इटाढ़ी: किसान आंदोलन में शामिल होने पर उड़ीसा में गिरफ्तार बक्सर सांसद ने कहा- किसानों की आवाज़ दबाने का प्रयास
Itarhi, Buxar | Mar 30, 2026 उड़ीसा के भुवनेश्वर में चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में शामिल होने पहुँचे बक्सर सांसद सुधाकर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। बक्सर सांसद के साथ भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत, बिहार प्रभारी दिनेश सिंह, किसान नेता मन्नवर सहित कई किसान नेताओं उड़ीसा पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। सांसद ने कहा कि किसानों का आवाज दबाया जा रहा है।