जमुई: श्री कृष्ण सिंह स्टेडियम से डीएम अभिलाषा शर्मा के नेतृत्व में निकाला गया फ्लैग मार्च
Jamui, Jamui | Apr 4, 2025 रामनवमी के अवसर पर शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। शुक्रवार 4 बजे के करीबको श्री कृष्ण सिंह स्टेडियम से डीएम एसपी के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया, जिसमें एसपी मदन कुमार आनंद, एसडीपीओ सतीश सुमन, एसडीएम अभय तिवारी, बीडीओ, सीओ ललिता कुमारी, और टाउन थाना अध्यक्ष शामिल थे।