जमुई: कुडिला से पुलिस ने एक अपराधी को दो देसी कट्टों, दो मिसफायर कारतूस और खोखे के साथ किया गिरफ्तार, एसडीपीओ ने दी जानकारी
Jamui, Jamui | Apr 4, 2025 गिद्धौर थाने की पुलिस ने कुड़िला गांव से गुरूवार की दोपहर 1:45 बजे दो देसी कट्टा दो मिसफायर खोखा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान गिद्धौर थाना क्षेत्र के कुड़िला गांव निवासी ड्रेस साव का 24 वर्षीय पुत्र श्रवण कुमार के रूप में की गई है।