जमुई: खैरमा सहित जमुई के विभिन्न घाटों पर उदयमान सूर्य को चैती छठ व्रतियों ने दिया अर्घ्य
Jamui, Jamui | Apr 4, 2025 चैती छठ के चौथे दिन शुक्रवार की अहले सुबह करीब 5:00 बजे छठव्रतियों द्वारा उदयीमान सूर्य को अर्ध्य अर्पित करने के साथ ही पर्व का समापन हो गया। इससे पूर्व छठ के तीसरे दिन गुरुवार की शाम व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्ध्य अर्पित किया। इस दौरान शहर के खैरमा, हनुमान घाट, त्रिपुरारी सिंह घाट सहित विभिन्न घाटों पर श्रद्धालुओं की काफी भीड़ उमड़ी रही।