जमुई: अलीगंज बाजार में तेज रफ्तार बाइक सवार ने आइसक्रीम ठेला चालक को मारी टक्कर, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | Apr 4, 2025 अलीगंज बाजार में शुक्रवार की सुबह 4 बजे के करीब एक तेज रफ्तार अज्ञात बाइक सवार ने आइसक्रीम ठेला चालक को जोरदार टक्कर मार दिया। जिसमें वह घायल हो गया। परिजनों द्वारा उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। घायल की पहचान मानपुर गांव निवासी पारो पंडित का पुत्र पिंटू पंडित के रूप में की गई है। घायल ने बताया कि वह आइस्क्रीम बेचने का काम करता है।