14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण जयचौबे ने मेहदावल बाईपास स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने समाज को समानता, न्याय व अधिकारों की दिशा दी और उनके विचार आज भी प्रेरणास्रोत हैं। इस दौरान लोगों ने भी पुष्प अर्पित कर उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया।