बगोदर: धरगुल्ली में CSP संचालक से हुई ₹3.5 लाख की लूट
बगोदर थाना क्षेत्र के मुंडरो धरगुल्ली रोड मंगलवार की शाम साढे छह बजे बाइक सवार आपराधियों ने हथियार के बल पर CSP संचावक से 3.5 लाख लुट ली।वही इसका विरोध करने पर अपराधियों ने csp संचालक के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। और रूपये लुट कर फरार हो गये।वही घटना के बाद आस पास लोगो की घटनास्थल पर पहुचें और इसकी जानकारी बगोदर पुलिस को दी।