सासनी: सासनी के विभिन्न स्थानों पर आपसी लड़ाई झगड़ा करने वाले 3 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, शांतिभंग में किया चालान
Sasni, Hathras | Aug 20, 2026 जनपद हाथरस की तहसील सासनी क्षेत्र के गांव नगला विजया में आपसी लड़ाई झगड़ा करने वाले दो अभियुक्त एवं गांव शेखुपुर अजीत में लोगों से आपसी लड़ाई झगड़ा करने वाले एक अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आपसी लड़ाई झगड़ा करने वाले 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान करते हुए उपजिलाधिकारी न्यायालय सासनी में पेश किया है।