हज़ारीबाग: झील नगर में मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
हजारीबाग लोहसिंघ्ना थाना क्षेत्र के झील नगर में हुए मारपीट में गंभीर रूप से घायल करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान कैलाश महतो तथा पुत्र चंदन महतो है। इस संबंध में थाना कांड संख्या 98/24 दर्ज किया गया था। खबर लिखे जाने तक दोनों आरोपियों को जेल नहीं भेजा गया था।