खलीलाबाद: थाना कोतवाली खलीलाबाद में डीएम-एसपी ने सीधे जनता की समस्याएं सुनी
थाना समाधान दिवस पर डीएम आलोक कुमार और एसपी संदीप कुमार मीना ने कोतवाली खलीलाबाद में जनता की समस्याएं सुनीं। उन्होंने पुलिस और राजस्व विभाग को शिकायतों के 100% निस्तारण के निर्देश दिए और शिकायत पंजिका का निरीक्षण किया।