बिहारीगंज: श्रद्धा-उल्लास के साथ मनाई गई अनंत चतुर्दशी, मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु
बिहारीगंज में श्रद्धा और उल्लास के साथ अनंत चतुर्दशी मनाई गई। प्रखंड मुख्यालय सहित विभिन्न पंचायतों के मंदिरों और पूजा स्थलों पर सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी। नया बाजार शिव मंदिर, मां चंडिका स्थान और रामबाग शिव मंदिर समेत कई जगहों पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अनंत भगवान की पूजा हुई। श्रद्धालुओं ने कथा सुनी और 14 गांठ वाला अनंत सूत्र धारण किया।