दतिया नगर: दतिया में फिर चला सघन वाहन चेकिंग अभियान, एसपी मयूर खंडेलवाल ने किया निरीक्षण
शहर में कानून व्यवस्था और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के उद्देश्य से दतिया पुलिस द्वारा लगातार सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल के निर्देशन में शहर के प्रमुख चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस टीमें तैनात कर वाहनों की जांच की जा रही है। इसी क्रम में राजगढ़ चौराहे पर विशेष रविवार 8 बजे चेकिंग अभियान चलाया गया, जहा