प्रतापगढ़: नवीन आचार्य प्रशिक्षण वर्ग में वसुधैव कुटुम्बकम् एवं जनजातीय इतिहास पर हुआ चिंतन
प्रतापगढ़। विद्या भारती जनजाति शिक्षा समिति राजस्थान द्वारा आयोजित नवीन आचार्य प्रशिक्षण वर्ग में “वसुधैव कुटुम्बकम् – संपूर्ण विश्व एक परिवार” विषय पर विशेष बौद्धिक सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समिति के प्रदेश अध्यक्ष प्रभुलाल कटारा ने आचार्यों को संबोधित करते हुए भारतीय संस्कृति, जनजातीय गौरव और राष्ट्रभावना के महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर कैला