लोहरदगा: लोहरदगा में कल इंटक महाधिवेशन का भव्य आगाज, लाखों के टेंट और सैकड़ों गाड़ियों की तैयारी से उत्साह
लोहरदगा/किस्को: लोहरदगा जिला के किस्को प्रखंड स्थित मिडिल स्कूल खेल मैदान में अखिल भारतीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस सह छोटानागपुर बॉक्साइट एंड कोल वर्कर्स यूनियन (इंटक) के महाधिवेशन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शनिवार 30 मई को आयोजित होने वाले इस महाधिवेशन को ऐतिहासिक और यादगार बनाने के लिए यूनियन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता दिन-रात जुटे हुए हैं। शुक्रव