टाटीझरिया: डीवीसी कोनार सीएसआर ने विष्णुगढ़ सीएचसी परिसर में 60 टीबी मरीजों को बांटी पोषण किट, हर महीने मिलेगी राहत
डीवीसी कोनार सीएसआर ने विष्णुगढ़ सीएचसी परिसर में 60 टीबी मरीजों को बांटी पोषण किट, हर महीने मिलेगी राहत। देश और राज्य को टीबी मुक्त बनाने की दिशा में विष्णुगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीएचसी में एक सराहनीय पहल की गई। बुधवार को डीवीसी कोनार सीएसआर की ओर से प्रखंड के 60 चिह्नित टीबी मरीजों के बीच पोषण किट का वितरण किया गया।