भादरा: लंबित मांगों को लेकर शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
भादरा में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के बैनर तले शिक्षकों ने लंबित मांगों को लेकर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन उपखंड अधिकारी को सौंपा। शिक्षकों ने ग्रीष्मावकाश कटौती वापस लेने, स्थानांतरण-पदोन्नति शुरू करने, RGHS रोक हटाने, संविदाकर्मियों को नियमित करने, वेतन विसंगतियां दूर करने और गैर-शैक्षणिक कार्यों से मुक्त रखने की मांग उठाई।