भीलवाड़ा: अंबुबाची पर्व पर श्री मसाणिया भैरवनाथ मंदिर में विशेष आयोजन, तीन दिवसीय अनुष्ठान
भीलवाड़ा। देशभर में प्रसिद्ध अंबुबाची पर्व, जो मुख्य रूप से असम के गुवाहाटी स्थित कामाख्या मंदिर में मनाया जाता है, इस वर्ष भी भीलवाड़ा में श्रद्धा और भक्ति के साथ आयोजित किया जाएगा। शहर के पंचमुखी मोक्षधाम में स्थित प्राचीन श्री मसाणिया भैरवनाथ मंदिर में इस पावन अवसर पर विशेष धार्मिक कार्यक्रमों की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं