बीकानेर: व्यास कॉलोनी पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर को अवैध पिस्टल और बिना नंबर की बोलेरो के साथ किया गिरफ्तार
बीकानेर में जेएनवीसी थाना पुलिस ने ऑपरेशन नीलकंठ के तहत कार्रवाई करते हुए एक हिस्ट्रीशीटर को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार डी-मार्ट के पास नाकाबंदी के दौरान बिना नंबर की बोलेरो कैम्पर का चालक पुलिस को देखकर वाहन भगाने लगा। पीछा कर वाहन को रुकवाकर तलाशी लेने पर आरोपी तोलाराम (28) पुत्र चेतनराम जाट निवासी बासी बरसींगसर, हाल वैष्णो धाम के