मखदुमपुर: रामनवमी पर मखदुमपुर प्रखंड के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में स्थापित किए गए महावीरी ध्वज
शुक्रवार के दिन सुबह 8:00 बजे से लेकर दोपहर 2:00 बजे तक मखदुमपुर प्रखंड के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में रामनवमी के अवसर पर महावीरी ध्वज स्थापित किए गए ।इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भगवान राम एवम पवनसुत हनुमानजी की पूजा अर्चना की गई।मौके पर जय श्री राम के जयघोष से इलाका गूंजता रहा।