Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
किसान
कांग्रेस
Gujarat
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Rajasthan
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana

बीड़ बिलिंग वैली कैफे बीड़ रोड़ के संचालक अरुण कुमार ने बीड़ हुई आगजनी घटना प्रभावित परिवार की की सहायता* राशन व घर का जरूरी सामान अन्य समाजसेवीयों से भी की इस परिवार की मदद की अपील

Jogindarnagar, Mandi | Jul 9, 2026

MORE NEWS

*बेटियों को सशक्त बनाना ही विकसित समाज की नींव : सीडीपीओ बालम राम वर्मा* 

 *जोगिंदर नगर, उमेश कुमार।* 

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' अभियान के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला द्राहल में छात्राओं के लिए एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) बालम राम वर्मा ने की।
कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी पर्यवेक्षक राहुल ठाकुर ने छात्राओं को करियर काउंसिलिंग के महत्व, विभिन्न रोजगार एवं उच्च शिक्षा के अवसरों तथा अपने लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। वहीं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रंजना ने व्यक्तिगत स्वच्छता (पर्सनल हाइजीन), संतुलित जीवनशैली और स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सावधानियों की विस्तृत जानकारी दी।
बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) बालम राम वर्मा ने छात्राओं को महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी देते हुए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, मदर टेरेसा योजना, विधवा पुनर्विवाह योजना, बेटी है अनमोल योजना, मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना, महिला स्वयं रोजगार योजना सहित अन्य विभागीय योजनाओं के उद्देश्य एवं लाभों से अवगत कराया।

इस कार्यक्रम में विद्यालय के प्रिंसिपल हरी सिंह,शिक्षकगण, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, विभागीय अधिकारी तथा बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।

*बेटियों को सशक्त बनाना ही विकसित समाज की नींव : सीडीपीओ बालम राम वर्मा* *जोगिंदर नगर, उमेश कुमार।* महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' अभियान के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला द्राहल में छात्राओं के लिए एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) बालम राम वर्मा ने की। कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी पर्यवेक्षक राहुल ठाकुर ने छात्राओं को करियर काउंसिलिंग के महत्व, विभिन्न रोजगार एवं उच्च शिक्षा के अवसरों तथा अपने लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। वहीं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रंजना ने व्यक्तिगत स्वच्छता (पर्सनल हाइजीन), संतुलित जीवनशैली और स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सावधानियों की विस्तृत जानकारी दी। बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) बालम राम वर्मा ने छात्राओं को महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी देते हुए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, मदर टेरेसा योजना, विधवा पुनर्विवाह योजना, बेटी है अनमोल योजना, मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना, महिला स्वयं रोजगार योजना सहित अन्य विभागीय योजनाओं के उद्देश्य एवं लाभों से अवगत कराया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के प्रिंसिपल हरी सिंह,शिक्षकगण, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, विभागीय अधिकारी तथा बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।

Jogindarnagar, Mandi | Jul 9, 2026

जोगिंद्रनगर के बाबा बालकरूपी से सम्बन्ध रखने वाले कर्म चंद उर्फ कर्मू जी (जो अब हमारी बीच नहीं रहे) एवं नितेन तिवारी जी की जुगलबंदी में गाया गया बेहतरीन गाना

जोगिंद्रनगर के बाबा बालकरूपी से सम्बन्ध रखने वाले कर्म चंद उर्फ कर्मू जी (जो अब हमारी बीच नहीं रहे) एवं नितेन तिवारी जी की जुगलबंदी में गाया गया बेहतरीन गाना

Jogindarnagar, Mandi | Jul 8, 2026

मंडी के बिजनी मैगल के पास गिरा मलबा

मंडी के बिजनी मैगल के पास गिरा मलबा

Jogindarnagar, Mandi | Jul 8, 2026

*'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' योजना के तहत छात्राओं का पुलिस चौकी घट्टा में एक्सपोज़र विजिट आयोजित* 
 *चौंतड़ा, नरेश अवस्थी।*
 महिला एवं बाल विकास विभाग की बाल विकास परियोजना चौंतड़ा द्वारा 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' योजना के अंतर्गत पुलिस चौकी घट्टा, चौंतड़ा में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चौंतड़ा की लगभग 50 छात्राओं का एक्सपोज़र विजिट आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली से परिचित कराना, महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, उनके कानूनी अधिकारों, साइबर सुरक्षा तथा बाल संरक्षण संबंधी कानूनों के प्रति जागरूक करना और उनमें आत्मविश्वास एवं सुरक्षा की भावना विकसित करना था।
इस अवसर पर पुलिस चौकी घट्टा के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने छात्राओं को पुलिस विभाग के कार्यों, महिला एवं बाल सुरक्षा से जुड़े कानूनों, साइबर अपराधों से बचाव, आपातकालीन हेल्पलाइन सेवाओं तथा पुलिस सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। छात्राओं ने पुलिस चौकी का भ्रमण कर विभिन्न शाखाओं की कार्यप्रणाली का अवलोकन किया तथा अधिकारियों से संवाद के माध्यम से अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया।
बाल विकास परियोजना अधिकारी चौंतड़ा बालम राम ने छात्राओं को योजना की विस्तृत जानकारी दी।
कार्यक्रम में उप-निरीक्षक अतुल रैना, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चौंतड़ा के अध्यापक, पुलिस चौकी घट्टा का समस्त स्टाफ तथा आईसीडीएस वृत्त चौंतड़ा की पर्यवेक्षक सुधा देवी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
-0-

*'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' योजना के तहत छात्राओं का पुलिस चौकी घट्टा में एक्सपोज़र विजिट आयोजित* *चौंतड़ा, नरेश अवस्थी।* महिला एवं बाल विकास विभाग की बाल विकास परियोजना चौंतड़ा द्वारा 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' योजना के अंतर्गत पुलिस चौकी घट्टा, चौंतड़ा में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चौंतड़ा की लगभग 50 छात्राओं का एक्सपोज़र विजिट आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली से परिचित कराना, महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, उनके कानूनी अधिकारों, साइबर सुरक्षा तथा बाल संरक्षण संबंधी कानूनों के प्रति जागरूक करना और उनमें आत्मविश्वास एवं सुरक्षा की भावना विकसित करना था। इस अवसर पर पुलिस चौकी घट्टा के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने छात्राओं को पुलिस विभाग के कार्यों, महिला एवं बाल सुरक्षा से जुड़े कानूनों, साइबर अपराधों से बचाव, आपातकालीन हेल्पलाइन सेवाओं तथा पुलिस सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। छात्राओं ने पुलिस चौकी का भ्रमण कर विभिन्न शाखाओं की कार्यप्रणाली का अवलोकन किया तथा अधिकारियों से संवाद के माध्यम से अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया। बाल विकास परियोजना अधिकारी चौंतड़ा बालम राम ने छात्राओं को योजना की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में उप-निरीक्षक अतुल रैना, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चौंतड़ा के अध्यापक, पुलिस चौकी घट्टा का समस्त स्टाफ तथा आईसीडीएस वृत्त चौंतड़ा की पर्यवेक्षक सुधा देवी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। -0-

Jogindarnagar, Mandi | Jul 8, 2026