रामगंजमण्डी: रामगंजमंडी में 2 घंटे बंद रही वाइन शॉप, 40 दुकानदारों ने आबकारी नीति का जताया विरोध
राजस्थान में नई आबकारी नीति 2025-26 के विरोध में मंगलवार को रामगंजमंडी क्षेत्र की 40 शराब दुकानें दो घंटे तक बंद रहीं। प्रदेश व्यापी आंदोलन के तहत दुकानों को दोपहर करीब 1 बजे से 3 बजे तक बन्द रखा गया। जिसमे रामगंजमंडी, खैराबाद, मोडक, ढाबादेह, सुकेत, कुदायला, चेचट और जुल्मी सहित पूरे क्षेत्र के शराब विक्रेताओं ने विरोध जताया।