रामगंजमण्डी: रामगंजमंडी में एक शाम खाटू वाले के नाम भजन संध्या का आयोजन, भक्तों ने बाबा श्याम की ज्योत में दी आहुति
रामगंजमंडी में "एक शाम खाटू वाले के नाम" भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम सोमेश्वर मंदिर के पास एचएस कॉलोनी में आयोजित हुआ। जहाँ खाटू श्याम दरबार को आकर्षक पुष्प से सजाया गया। वही भक्तो ने बाबा श्याम की ज्योत में आहुति देकर आशीर्वाद भी लिया। प्रसिद्ध भजन गायक कुशाल सिंह राठौड़ ने अलग - अलग भजनों की प्रस्तुति दी।