देवेंद्रनगर: देवेंद्रनगर पुलिस ने 75 गुम मोबाइल खोजकर मालिकों को लौटाए
देवेंद्रनगर पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष गुम मोबाइल खोज अभियान के तहत थाना देवेंद्रनगर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए जनवरी से जून 2026 के बीच गुम हुए 75 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को वापस सौंप दिए। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत लगभग ₹8.50 लाख बताई गई है।