डैम पार करते समय युवक डूबा, रेस्क्यू टीम ने 5 मिनट में निकाला शव
उदयपुर जिले के ऋषभदेव थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह अंबा घाटी पिपली ए के पास बने डैम में 35 वर्षीय गणेश पुत्र हीरालाल कालबेलिया की डूबने से मौत हो गई। बताया गया कि गणेश डैम को तैरकर पार कर रहा था, तभी झाड़ियों में फंस गया। ग्रामीणों ने करीब चार घंटे तक तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना पर जिला आपदा एवं राजस्थान नागरिक सुरक्षा विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और महज 5 मिनट में शव को बाहर निकालकर पुलिस के सुपुर्द किया। रेस्क्यू टीम में विपुल चौधरी, विजय नकवाल, भवानी शंकर वाल्मीकि सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।उदयपुर जिले के ऋषभदेव थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह अंबा घाटी पिपली ए के पास बने डैम में 35 वर्षीय गणेश पुत्र हीरालाल कालबेलिया की डूबने से मौत हो गई। बताया गया कि गणेश डैम को तैरकर पार कर रहा था, तभी झाड़ियों में फंस गया। ग्रामीणों ने करीब चार घंटे तक तलाश की, लेकिन सफलत�