बांसवाड़ा में आधी रात भीषण आग, चारभुजा बिल्डिंग में 6 बाइक जलकर खाक
बांसवाड़ा के राजतालाब थाना क्षेत्र स्थित चेतक कांप्लेक्स की चारभुजा बिल्डिंग में मंगलवार आधी रात भीषण आग लग गई। सीढ़ियों में जमा कचरे और कार्टून के पास शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी ने आग पकड़ ली। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पार्किंग में खड़ी 6 बाइक जलकर खाक हो गईं। सूचना पर पुलिस और दमकल की टीमें मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन लाखों रुपये का नुकसान हो गया।
#BanswaraNews #FireAccident #ChetakComplex #CharBhujaBuilding