कुंदा: पूर्व मंत्री सत्यानंद भोक्ता सरहुल पूजा में शामिल, क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना
Kunda, Chatra | Jun 19, 2026 चतरा: राज्य के पूर्व मंत्री एवं राजद वरिष्ठ नेता सत्यानंद भोक्ता गुरुवार को कुंदा प्रखंड के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सिकीदाग पंचायत के सोहरलाट गांव में भोक्ता समाज द्वारा आयोजित सरहुल पूजा महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। पूर्व मंत्री ने पारंपरिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की