सिंगरौली जिले के सरई इलाके के ग्राम ताल दिग्वाह में हुदहुद नदी पर पुल न होने से ग्रामीणों की मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं। बरसात के दिनों में आधा दर्जन गांवों का संपर्क तहसील मुख्यालय से कट जाता है, जिससे लोगों को 40 किलोमीटर का अतिरिक्त सफर तय करना पड़ता है। प्रधानमंत्री सड़क होने के बावजूद पुल न बनने पर आम आदमी पार्टी के ग्रामीण जिलाध्यक्ष रतिभान प्रसाद ने दौरा कर प्रशासन को चेतावनी दी है कि जल्द पुल निर्माण न होने पर जल सत्याग्रह आंदोलन किया जाएगा। जानिए इस पूरी खबर की विस्तृत रिपोर्ट इस वीडियो में।#SingrauliNews #MadhyaPradesh #Sarai #BridgeProtest #AAP #LocalNews #VindhyaNews #Virat24News #MPUpdates #सिंगरौली_न्यूज़ #मध्य_प्रदेश #सरई #जल_सत्याग्रह #विराट_24_न्यूज़