कुंडम: बस स्टैंड के पास कुटी घाट में सट्टा पट्टी लिखते हुए आरोपी हुआ गिरफ्तार, ₹320 और सट्टा पट्टी की गई जब्त
कुंडम थाना पुलिस को बुधवार की शाम 6 बजे के करीब मुखबिर के जरिए सूचना मिली की एक व्यक्ति बस स्टैंड के पास कुटी घाट में सट्टा पट्टी लिख रहा है।मौके पर टीम के द्वारा दबिश देते हुए विष्णु यादव को गिरफ्तार किया गया।जिसके कब्जे से 320 रु और सट्टा पट्टी जब्त कर आरोपी के विरुद्ध जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए कार्रवाई की गई।