सिराथू: रामपुर सुहेला गांव की महिला प्रधान ने फास्ट ट्रेन के आगे कूदकर भरवारी स्टेशन के पास की आत्महत्या
कोखराज थाना क्षेत्र के रामपुर सुहेला गांव की महिला ग्राम प्रधान गीता देवी पत्नी बड़े लाल ने सोमवार दोपहर कालका मेल ट्रेन के आगे खुद कर आत्महत्या कर लिया है।बताया जाता है कि ग्राम प्रधान गीता देवी पारिवारिक कलह से जूझ रही थी,क्योंकि उन्होंने अप्रैल माह में अपने ससुराल के लोगो के खिलाफ एक शिकायत पत्र थाना में दिया था। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।