सिलवानी: सिलवानी के सियरमऊ गांव में शिव पिंडी खंडित, पुलिस जांच शुरू, शराब के नशे में तोड़फोड़ का आरोप
Silwani, Raisen | Feb 16, 2026 रायसेन जिले के सिलवानी थाना क्षेत्र के ग्राम सियरमऊ में महाशिवरात्रि के अगले दिन शिवलिंग की पिंडी खंडित मिली। 15 फरवरी की रात्रि पूजा के बाद 16 फरवरी सुबह घटना सामने आई। ग्रामीणों ने चार पर शराब पीकर तोड़फोड़ का आरोप लगाया है, ग्रामीणों की शिकायत पर दो आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। गांव में आक्रोश है।