सिलवानी: बजट सत्र: रायसेन जिले की अनियमितताओं पर विधायक देवेंद्र पटेल के 44 सवाल, विधानसभा में गूंजेगा भ्रष्टाचार
Silwani, Raisen | Feb 15, 2026 मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र में सिलवानी-बेगमगंज विधायक देवेंद्र पटेल रायसेन जिले से जुड़ी अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामलों को उठाएंगे। विधायक ने 44 प्रश्न लगाए हैं, जिनमें पंचायत निर्माण, किसानों की क्षति, सड़क-विद्युत कार्यों और नगरीय निकायों में गड़बड़ी जैसे मुद्दे शामिल हैं।