मानिकपुर के खिचरी के पास बीते बुधवार की शाम 5:00 बजे बाइक से गिरकर दो छात्र आयुष और रंजीत घायल हो गए। आयुष अपने साथी रंजीत के साथ कक्षा दसवीं की परीक्षा देकर ऐंचवारा से मानिकपुर लौट रहा था, तभी यह हादसा हो। वहीं आयुष को मानिकपुर CHC से रेफर किए जाने पर परिजनों ने आज बुधवार की सुबह 9:00 बजे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, और रंजीत को मामूली चोट आई है।