इटारसी: इटारसी के वार्ड 23 आंगनबाड़ी में विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
माहवारी स्वच्छता दिवस के अवसर पर शुक्रवार दोपहर करीब 2.30 बजे इटारसी नगर के वार्ड क्रमांक 23 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र 47 में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किशोरियों एवं महिलाओं को माहवारी स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं पोषण के प्रति जागरूक करना रहा।यह कार्यक्रम शासकीय अस्पताल इटारसी की अधीक्षक कमलेश कुमरे के नेतृत्व में हुआ।