रामानुजगंज: कनहर नदी में उफान, तेज बहाव को देख लोग सहमे
रामानुजगंज शनिवार बलरामपुर जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से नदी-तालाब लबालब हो गए हैं। वहीं रामानुजगंज की कनहर नदी में शनिवार सुबह से ही तेज बाढ़ और जलस्तर में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। नदी में उफनते पानी और तेज बहाव का दृश्य देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट रही है। कनहर नदी के रौद्र रूप को देखकर लोग क्षेत्र में हुई जोरदार बारिश का अंदाजा लगा रहे है