गुना नगर: श्री राम ढ़ावा आवन के पास हुआ दर्दनाक सड़क हादसा: खड़ी बस में ट्रक की टक्कर से तीन की मौत
गुना में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ जिसमें सड़क किनारे खड़ी बस में तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में बस के ड्राइवर समेत तीन लोगों की मौत हो गई। घटना राघौगढ़ में सुबह 4:30 बजे हुई। बस, गुजरात के सूरत से उत्तर प्रदेश जा रही थी, जब राघौगढ़ में उसका टायर पंक्चर हो गया। टायर बदलते समय तेज रफ्तार ट्रक ने बस को टक्कर मार दी।