होशंगाबाद नगर: कलेक्ट्रेट कार्यालय में जिला स्तरीय वनाधिकार समिति की बैठक आयोजित, कलेक्टर रहे उपस्थित
गुरुवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में जिला स्तरीय वनाधिकार समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने की। इस दौरान समिति सचिव एवं सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्री विवेक नागवंशी, समिति सदस्य श्रीमती सीमा कास्दे, MPRDC के सहायक महाप्रबंधक श्री दिनेश लोवंशी, क्षेत्र संयोजक हर्षित कौरव सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।