गोपालगंज: जिला पदाधिकारी कार्यालय में जनता दरबार में प्राप्त शिकायतों की समीक्षा की गई, सभी विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
गोपालगंज जिला पदाधिकारी के कार्यालय में जनता दरबार में प्राप्त हुए सभी शिकायतों का मंगलवार की दोपहर 2:30 पर समीक्षा की गई है। वहीं इस दौरान विभिन्न विभागों के सभी अधिकारी मौजूद रहे।वहीं इस दौरान 64 मिली शिकायतो के मामले मे से 12 मामलों का निष्पादन किया गया है। वहीं जिला पदाधिकारी के द्वारा बाकी शिकायतों का निष्पादन करने का दिशा निर्देश दिया गया है।